हुज़ूर ताजुश्शरीयह ईमाम अख़्तर रज़ा खान अलैहरहमा की ख़िदमात
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 हुज़ूर ताजुश्शरीयह ईमाम अख़्तर रज़ा खान अलैहरहमा की ख़िदमात 🥀*
🔛 हुज़ूर ताजुश्शरियाह अल्लामा मुफ़्ती आलहाज़ अश्शाह मोहम्मद अख़्तर रज़ा अजहरी क़ादरी रहमतुल्लाह अलैह की पैदाइश *25 फरवरी, 1942* को मोहल्ला सौदागिरान बरेली शरीफ़ में हुई। जब आपकी उम्र चार साल चार माह चार दिन की हुई तो वालिद माजिद मुफ़स्सिरे आज़मे हिन्द मौलाना मोहम्मद इब्राहीन रज़ा जीलानी ने तक़रीब बिस्मिल्लाह ख्वानी मुनाकिद की और उसमें दारुल उलूम मन्ज़रे इस्लाम के जुमला तलबा को दावत दी। दस्तूर ए खानदान के मुताबिक आपका पैदाइशी नाम *"मुहम्मद"* रखा गया और इसी नाम से आपका अकीका किया गया। चूँकि वालिदे माजिद का नाम मुहम्मद इब्राहीम रज़ा हैं इस निस्बत से आपका नाम *इस्माइल रज़ा* तज्विज हुआ और आपका उर्फी नाम *अख़्तर रज़ा* हैं और आप इसी नाम से मशहुर हुए।
*📚 हयाते ताजुश्शरियाह, सफ़ह 29*
*📚 फ़तावा ताजुश्शरियाह, जिल्द- 01, सफ़ह 27, 28*
हुज़ूर ताजुश्शरीयह एक इल्मी शख्सियत का नाम है जिन्होंने अपनी तक़रीर तहरीर और फ़तावो से दीन ए इस्लाम की ख़िदमत की।
*आप की कुछ किताबो के नाम*
आसारे क़यामत
टाई का मसअला
हिजरते रसूल ﷺ
तस्वीरों का हुक्म
हजरत इब्राहिम के वालीद का नाम
दिफा ए कंजुल ईमान 1 , 2
शरहे हदीस ए नियत
तीन तलाक का शरई का हुक्म
टीवी और वीडियो का ओपरेशन
जद्दीद जराइए इब्लाग से रूहियते हिलाल के सबूत की शरई हैसियत
एक गलत फहेमी का अजला
सुनो और चुप रहो
अनवारूल मनान फि तोहिदुल क़ुरआन
अल कवलुल फाइक ब हुक्मे इक्तिदा ए बिल फासिक
अल हकुल मुबीन
फ़तावा ए ताजुश्शरीयह
*👉 इन किताबो के अलावा हज़रत ने अरबी उर्दू किताबे लिखी कई किताबो का तर्जुमा किया।*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें